{"_id":"63fa4f31e60ac19232026869","slug":"six-companies-will-give-jobs-to-the-unemployed-banda-news-c-12-1-97327-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छह कंपनियां बेरोजगारों को देंगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छह कंपनियां बेरोजगारों को देंगी नौकरी
Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी ब्लॉक में 28 फरवरी को रोजगार मेले में छह कंपनियां बेरोजगारों को रोजगार देंगी। कंपनियां चयनितों को उनकी योग्यता के अनुसार मानदेय देंगी। ब्लॉक परिसर में सुबह 10 बजे से मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से रोजगार मेले के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें तिंदवारी ब्लॉक में मेले का आयोजन होने की बात कही है। बताया कि मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, बीकेएके बायो प्लानटैक, एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस, भारत कन्सट्रक्शन सप्लाई, ब्लैक हांडा सिक्योरिटी सर्विसेस और आरआर इलेक्ट्रॉनिक मैनपावर सर्विसेस कंपनी प्रतिभाग करेंगी।
बताया कि कंपनियों ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए योग्यता तय की है। बताया कि योग्यता के अनुसार साढ़े आठ हजार से 20 हजार रुपये तक का मानदेय चयनितों को दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक तय समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।