फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sisters will tie defense thread in the wrists of brothers today

भाइयों की कलाई में बहनें आज बांधेंगी रक्षा सूत्र

Sat, 21 Aug 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sisters will tie defense thread in the wrists of brothers today
बांदा। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। देर रात तक बाजार में रौनक रही। भाई की कलाई में बांधने के लिए महिलाएं पसंदीदा रक्षासूत्र और राखियां खरीदतीं रहीं।
विज्ञापन

उधर, ज्योतिषाचार्य के मुताबिक सिंह, वृश्चिक व कुंभ लग्न में रक्षा बांधने का शुभ मुहूर्त है। धनिष्ठा नक्षत्र व शोभन योग के श्रेष्ठ संयोग से यह पर्व महत्वपूर्ण हो गया है। शहर के चौक बाजार समेत कालूकुआं, छोटी बाजार, महेश्वरी देवी, सिविल लाइन, संकट मोचन क्योटरा आदि इलाकों में राखी की दुकानें देर रात तक सजीं रहीं।
विज्ञापन

हरेक दुकानों में महिलाओं की भीड़ नजर आई। अधिकांश महिलाओं ने रक्षा सूत्र ज्यादा पसंद किए। चांदी की राखी खरीदने वालों की भी सराफा दुकानों में भीड़ रही। मिठाई दुकानें भी ग्राहकों से गुलजार थीं। उधर, ज्योतिषाचार्य आचार्य राजेश गुरु ने बताया कि हर वर्ष श्रवण शुक्ल पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी यह पर्व विष्टि यानी भद्रा से मुक्त हुआ है। पूर्णिमा में धनिष्ठा नक्षत्र, शोभन योग के श्रेष्ठ संयोग से यह पर्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। पूरा दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा प्रात: 6.15 से 7.51 बजे तक सिंह लग्न, दोपहर 12 से 2.45 बजे तक वृश्चिक लग्न और शाम 6.31 से 7.59 बजे तक कुंभ लग्न रहेगी।
महिलाओं को राखी व सैनिटाजर बांटे
बबेरू। मिशन शक्ति के तहत ब्लाक की 55 ग्राम पंचायतों में महिलाओं को मास्क व राखी देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया। ग्राम पंचायत थरथुवा व काजी टोला में बीडीओ डा. प्रभात कुमार द्विवेदी व सीओ सियाराम ने बेहतर कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया।
प्रधान अनथुआ ज्योति सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, मलखान सिंह, पहलवान सिंह, प्रधान महोतरा कमला, प्रधान प्रतिनिधि नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे। बदौसा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को मास्क, सैनिटाइजर आदि दिए।
स्वयं सहायता समूह की ट्रेनर प्रियंका ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के तरीके बताएं। कुटीर उद्योगों की स्थापना की विस्तृत जानकारी दी। प्रधान सरोज सोनकर, योगेश सिंह, सचिव जनपद सिंह यादव, छोटेलाल, प्रतीक शिवहरे, नंद किशोर, विजय तिवारी, रामसनेही आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत स्योढ़ा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राखी व मास्क दिए। प्रधान बदरुनिशा, प्रधान प्रतिनिधि अयूब खां आदि मौजूद रहे।
दो साल बाद बंदी भाई की कलाई पर सजेगी राखी
बांदा। दो साल बाद बहनें जेल में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। शासन ने कोरोनाकाल में जेल में मुलाकात बंद कर दी थी। ऐसे में रक्षाबंधन व भैया दूज आदि में बहनें जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांध सकीं।
शासन ने कोरोना कमजोर पड़ने के बाद जेल में 16 अगस्त से मुलाकात पर लगी रोक को हटा ली। पहले की तरह परिजन जेल में बंद नाते रिस्तेदारों से मिल रहे हैं। रविवार को विशेष मुलाकात के तहत बहनों को जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने का अवसर मिलेगा।
कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बहनों को जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने के लिए अन्य मुलाकातियों से पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार महिलाओं को अपनी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। तभी उन्हें मुलाकात की अनुमति दी जाएगी।

जेल में खुले खाद्य पदार्थों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जो भी सामान जाएगा वह सीलबंद होगा। सामान की चेकिंग के लिए एक डिप्टी जेलर सहित चार बंदी रक्षकों को लगाया गया। महिलाओं को रोली चावल जेल में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed