फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sisters will not be able to tie rakhi to prisoners

बंदियों को राखी नहीं बांध पायेंगी बहनें

Sun, 02 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sisters will not be able to tie rakhi to prisoners
बांदा। कोरोना संक्रमण के चलते अबकी रक्षाबंधन में भाई-बहन के प्यार में जेल की दीवार आड़े आएगी। बंदी भाइयों को बहनें राखी नहीं बांध सकेंगी। जेल के बाहर बने काउंटर पर ही बहनों को राखी जमा करना होगी। सैनिटाइज के बाद राखियों को जेल प्रशासन बंदी तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन

जेल में 875 बंदी निरुद्ध हैं। प्रति वर्ष रक्षाबंधन पर बंदियों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर-दूर से बहनें जेल आती थीं। जेल प्रशासन भी बहनों के लिए विशेष इंतजाम करता था, लेकिन इस वर्ष कोरोना का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। जेल प्रशासन ने बंदी भाइयों से बहनों की मुलाकात और राखी बांधने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जेल के बाहर एक काउंटर खोला जाएगा। बहनें अपने भाई (बंदी) के नाम की स्लिप के साथ राखी व रोली काउंटर पर जमा कर देंगी। इन्हें सैनिटाइज कराने के बाद बंदी तक पहुंचा दिया जाएगा। बहनों द्वारा लाई जाने वाली खुली खाद्य सामग्री पर रोक रहेगी। सीलबंद सामान ही जेल के अंदर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed