{"_id":"6a85f6b3b3224623fd091d79","slug":"show-cause-notice-issued-to-the-administrator-of-the-residential-school-banda-news-c-212-1-mah1012-151018-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आवासीय विद्यालय के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आवासीय विद्यालय के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
- बिना मान्यता के आवासीय विद्यालय का हो रहा था संचालन
- कक्षा आठ तक की मान्यता, 10 तक का प्रचार-प्रसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। देव नगर (झील का पुरवा) में बीएल विद्या मंदिर आवासीय एवं दैनिक विद्यालय के संचालक को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने संचालक से आवासीय विद्यालय व कक्षा 10 तक की कक्षाओं का संचालन करने का आधार पूछा है। जबकि विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा आठ तक है। संचालक की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शहर के झील का पुरवा स्थित आवासीय विद्यालय में 17 अगस्त को दो छात्र नितिन और अरुण की मौत हो गई थी। दोनों को रात में पेट दर्द व उल्टी की शिकायत हुई थी। रात में विद्यालय की ओर से परिजनों को खबर नहीं दी गई और बच्चों का इलाज कराकर विद्यालय वापस ले आया गया। सुबह फिर से दोनों की तबियत खराब हुई और इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद छात्रों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा भी किया और लापरवाही का आरोप लगाया। मंगलवार को दोनों छात्रों का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया था। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा आठ तक की है। जबकि विद्यालय संचालक इसे आवासीय विद्यालय के रूप में चला रहे थे। नियमानुसार आवासीय विद्यालय की अलग से मान्यता लेनी पड़ती है। इसी तरह से वह 10 तक कक्षा संचालित कर रहे थे। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहला कदम उठाया गया है। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि संचालक को नियमों के खिलाफ विद्यालय संचालन करने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है।