फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shops decorated on the road, people troubled by traffic jam

Banda News: सड़क पर सजीं दुकान, जाम से लोग परेशान

Tue, 15 Oct 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated on the road, people troubled by traffic jam
बांदा। शहर में गूलरनाका सदर बाजार बेहद प्राचीन है। यहां सड़क तो काफी चौड़ी है, पर व्यापारियों ने रोड में ही व्यापार लगा रखा है। वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से व्यापारियों व ग्राहकों के वाहन बीच सड़क पर खड़े होते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को जाम से जूझना पड़ता है। वार्ड सभासाद ने कभी वाहन पार्किंग को लेकर कभी रुचि ही नहीं दिखाई।
विज्ञापन

बाबूलाल चौराहा से ही बाजार और जाम का सिलसिला शुरू हो जाता है। टाॅकीज के सामने ही मुख्य सड़क पर कार पार्किंग स्थल बना है। यहां से किसी तरह आगे बढ़ें तो गूलरनाका तिराहा से ही सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण नजर आएगा। रंगाई-पुताई की सामग्री चूना, गेरू, रंग की बोरियां व तसलों की दुकान सड़क पर ही सजाई जाती हैं। दूसरी तरफ बक्सा व आलमारी के कारोबारी सड़क में बाजार लगाते हैं। आगे बढ़ने पर पटरियों पर सब्जी की दुकानें और आगे आए तो पुराने कुकर आदि की मरम्मत की दुकानें सड़क पर लगी मिलीं।
विज्ञापन

व्यापारी व ग्राहक आते हैं तो अपनी बाइकें और कार सड़क पर ही पार्क करते हैं। दोपहर दो बजे के बाद यहां जाम की स्थिति ऐसी हो जाती है कि पैदल निकलने में भी घंटों लग जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि यहां वाहन पार्किंग की सुविधा हो जाए तो जाम से निजात मिल जाए, पर वार्ड सभासद इसमें कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। ग्राहक व दुकानदार आखिर अपने वाहन कहां ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed