फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shooter Lovelesh in jail, then who is running Facebook account

Banda News: शूटर लवलेश जेल में, फिर कौन चला रहा फेसबुक अकाउंट

Tue, 02 May 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 02 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Shooter Lovelesh in jail, then who is running Facebook account
बांदा। माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड में शामिल बांदा का शूटर लवलेश तिवारी प्रतापगढ़ जेल में है। हैरत की बात यह है कि फेसबुक अकाउंट में बनी उसके नाम की आईडी से लगातार कोई-न-कोई पोस्ट की जा रही हैं। ज्यादातर पोस्ट नफरत फैलाने वाली हैं। महाराज लवलेश तिवारी (चूचू) नामक आईडी में एक पोस्ट में लिखा है- क्या आप लोग लवलेश तिवारी का समर्थन करते हैं...हां या नहीं? पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माफिया भाइयों के हत्याकांड में बांदा शहर के क्योटरा निवासी लवलेश तिवारी समेत शूटर हमीरपुर निवासी सनी सिंह और कासगंज निवासी अरुण मौर्य प्रतापगढ़ जेल में है, लेकिन महाराज लवलेश तिवारी (चूचू) के नाम से करीब पांच फेसबुक अकाउंट बने हैं। इनमें से एक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली गई है जिसमें पूछा गया है कि- क्या आप लोग लवलेश तिवारी का समर्थन करते हैं...। इस पोस्ट पर करीब 326 वोट्स किए गए हैं। 42 लोगों ने लाइक किया और छह ने कमेंट किया है। इसमें एक महिला फालोवर ने लिखा है कि- जेल में बैठे मोबाइल कैसे चला रहा है लवलेश, दूसरे कमेंट में नहीं लिखा है। एक अन्य अकाउंट पर 24 अप्रैल को दो फोटो शेयर की गई हैं। एक में लवलेश तिवारी और दूसरे में पिता यज्ञ कुमार तिवारी और मां आशा तिवारी की है। एक अन्य अकाउंट में 19 अप्रैल को भी यही दोनों फोटो शेयर की गई हैं। एक फेसबुक अकाउंट लॉक है।
विज्ञापन

एक अन्य फेसबुक अकाउंट में सोमवार को आठ घंटे पहले एक साथ एक के बाद एक आठ पोस्ट शेयर की गई हैं। इनमें ज्यादातर नफरत फैलाने वाली हैं। हालांकि लोगों का मानना है कि उसके नाम की आईडी को कोई दूसरा हैंडल कर रहा है। यह कोई बड़ी साजिश हो सकती है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिनंदन का कहना है कि लवलेश तिवारी के फेसबुक अकाउंट की जांच की जाएगी। पता किया जाएगा कि कौन ड्राइव कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed