फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shivbhavan Kushwaha's nomination for the post of president rejected

Banda News: अध्यक्ष पद के दावेदार शिवभवन कुशवाहा का नामांकन खारिज

Fri, 24 Feb 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shivbhavan Kushwaha's nomination for the post of president rejected
अतर्रा। अधिवक्ता संघ के नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिव भवन कुशवाहा के नामांकन प्रपत्र में कमियों के कारण खारिज कर दिया गया। अन्य पदों के प्रत्याशियों के सभी पर्चे वैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी सूरज बाजपेयी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता ने नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें अमर सिंह गुट के प्रत्याशी शिव भवन कुशवाहा के नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक व समर्थक केसी ओपी व रजिस्ट्रेशन नंबर गलत दर्ज होने से खारिज कर दिया। अब मैदान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष सिंह, शिवनंदन यादव, महासचिव पद के प्रत्याशी बृजमोहन सिंह, अनपत सैनी, राजेंद्र कुमार जाटव, नरेंद्र कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम मोहन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय, लखन मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मंगल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर कुलदीप सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर सुनील कुमार करवरिया, रमेश चंद्र श्रीवास, वरिष्ठ सदस्य पद पर संजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार द्विवेदी, राजललन गर्ग, कनिष्ठ सदस्य पद पर राजाराम प्रजापति, मनीष गर्ग, अरुण कुमार वर्मा के नामांकन प्रपत्र जांच में सही पाए गए। इसके साथ ही सभी की दावेदारी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कुशवाहा का पर्चा खारिज होने से समर्थकों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी है। बताते चलें कि लंबे समय से अधिवक्ता संघ में गुटबाजी का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार जातिगत आधार पर अध्यक्ष पद में प्रत्याशियों का नामांकन कराया गया। कुशवाहा का पर्चा खारिज होने के बाद अब समीकरण लोगों के ध्वस्त होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed