फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shivam first prize in the essay

शिवम को निबंध में पहला पुरस्कार

Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shivam first prize in the essay
शिवम द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ‘प्रतियोगिता साहित्य-2016’ में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर अतर्रा निवासी बीए अंतिम वर्ष के छात्र शिवम द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। साहित्यकारों और शिक्षाविदें ने उसे शाबासी दी है।

विज्ञापन


पिछले माह निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसका विषय ‘डिजिटल क्रांति से बदलता सामाजिक परिवेश’ था। पूरे देश से लगभग 6000 लोगों ने भाग लेकर निबंध लिखे। निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ निबंध शिवम का पाया। उसे प्रथम स्थान दिया गया। नगद राशि के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


दूसरा स्थान बलिया के नंदूराम और तीसरा स्थान राजस्थान के पंकज शाश्वत को प्राप्त हुआ हे। सांत्वना पुरस्कार निधि सिंह (रांची), सुरेश गुप्ता (हरिद्वार) और प्राची कुशवाहा (इलाहाबाद) को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम को इसके पूर्व भी कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। कैंसर एड सोसायटी, नई दिल्ली ने प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, हरिद्वार ने पहला स्थान पाकर प्रशस्तिपत्र प्राप्त किया। महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे ने भी प्रथम पुरस्कार दिया था। शिवम के पिता मृत्युंजय द्विवेदी अतर्रा में काश्तकार और पत्रकार हैं। मां नीतू द्विवेदी हैं। शिवम इस समय बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed