फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shiva yoga assigning tricks to enhance the cultivation

शिव योग से खेती बढ़ाने के गुर बताए

Fri, 13 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 13 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shiva yoga assigning tricks to enhance the cultivation
ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में शिव योग साधकों द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित किसान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चैनल पर चलने वाले अवधूत बाबा शिवानंद शुक्रवार को यहां प्रोजेक्टर पर नजर आए। उन्होंने किसानों को शिव योग के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा के उपाए बताए। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि शिव योग प्रक्रिया से की गई खेती में 50 से 70 फीसदी उत्पादन अधिक होता है।

विज्ञापन


बड़ोखर खुर्द गांव में स्थित ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में शिव योग साधकों ने विशेष शिविर आयोजित किया। इसमें तमाम किसान शामिल थे। बुंदेलखंड मेें अधिक वर्षा या बेमौसम वर्षा अथवा सूखा आदि से जूझ रहे किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने के तरीके बताए। शिव योग साधक द्रोणा सिंह ने अवधूत बाबा शिवानंद के अनुभव बताए।
विज्ञापन


उन्होंने शिव योग हीलिंग के बारे में बताया कि धरती, बीज, फसल, बागवानी और पशुधन पर इसका क्या असर पड़ता है। जीएम बीज के नुकसान और देशी बीज के फायदे, रासायनिक खादों और कीट नाशकों के नुकसान बताए। मिट्टी की गुणवत्ता बरकरार रखने और पोषित भोजन सेे कुपोषण से बचने की सलाह। दैवी आपदा से निपटने आदि के गुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर लगभग पांच घंटे चला। मंत्रोच्चारण के बीच प्रसाद और शिव योग के बीज का वितरण हुआ। द्रोणा सिंह के साथ अनु सिंह, कुमारी मधुलिका सिंह आदि ने भी किसानों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव बताए। मेजबान किसान प्रेम सिंह समेत लगभग 60 किसान और एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी के छात्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed