फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   She landed on the road in lobbying Gulabi Gang

युवती की पैरोकारी में सड़क पर उतरा गुलाबी गैंग

Mon, 01 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 01 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
She landed on the road in lobbying Gulabi Gang

बांदा। पति के उत्पीड़न से तंग आकर मायके में रह रही

विज्ञापन
युवती की पैरोकारी में गुलाबी गैंग सड़कों पर उतर आई। पुलिस अधीक्षक और जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को पीड़ित युवती और गुलाबी गैंग ने संयुक्त रूप से अर्जी देकर न्याय की मांग की।

सोमवार को दोपहर गैंग कमांडर संपत पाल की अगुवाई में दर्जनों महिलाओें ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एसपी और बार अध्यक्ष को दी तहरीर में कहा कि बदौसा क्षेत्र के बरछा (ब) गांव की सरोज देवी की शादी बांदा शहर के स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता के साथ वर्ष 2014 मेें हुई है।

ससुराल में सरोज देवी पर तमाम लांछन लगाकर जीना दूभर कर दिया। आरोप लगाया कि दूसरी महिला से संबंध हैं। संपत पाल ने युवती के ससुराल जाकर ससुराल वालों से बातचीत भी की, लेकिन बात नहीं बनी।

चेतावनी दी कि दो दिनों में सरोज देवी को न्याय नहीं मिला तो गैंग बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जयकरन भाई, सरोज यादव, सायरा बानो, नीलम वर्मा भी शामिल रहीं।

उधर, स्वराज कालोनी निवासी गंगोत्री यादव ने एसपी को अर्जी देकर आरोप लगाया कि गुलाबी गैंग ने उसके घर धावा बोलकर धौंस धमकी और मारपीट की।

गंगोत्री ने कहा कि जिस पुत्र का मामला है उसको और उसकी पत्नी को बेदखल कर संबंध विच्छेद कर चुकी है। एसपी से सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed