{"_id":"60fb05458ebc3e582577b3b6","slug":"seven-women-of-mandal-in-bjp-mahila-morcha-banda-news-knp6420032129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा में मंडल की सात महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा में मंडल की सात महिलाएं
विज्ञापन
बांदा। भाजपा ने बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र की महिला मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। 28 पदाधिकारियों में 12 बुंदेलखंड की हैं। इनमें सात चित्रकूटधाम मंडल और एक पदाधिकारी जालौन की है।
महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष (बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र) उर्विजा दीक्षित द्वारा शुक्रवार को जारी सूची में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर बांदा की विनोद जैन और हमीरपुर की शकुंतला निषाद को नियुक्त किया गया है। कुल छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं।
महोबा की सुनीता राजपूत क्षेत्रीय मंत्री, बांदा की प्रीति जायसवाल क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख और बांदा की सुमन तिवारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हमीरपुर की मीना यादव, चित्रकूट से रिजवाना परवीन और जालौन की अनीता वर्मा कठेरिया क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाईं गईं हैं। (संवाद)