{"_id":"5fecbb2d8ebc3e40fb198502","slug":"seven-more-private-hospitals-joined-ayushman-yojana-banda-news-knp603074461","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में सात और निजी अस्पताल जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में सात और निजी अस्पताल जुड़े
विज्ञापन
बांदा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में निजी चिकित्सालयों को जोड़ने के लिए बुधवार को डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें सात प्रमुख निजी चिकित्सालयों ने इस योजना से जुड़ने की मंजूरी दे दी। शहर के दो नर्सिंगहोम बैठक में शामिल नहीं हुए।
योजना में फिलहाल जनपद के मात्र दो निजी अस्पताल जुड़े हैं। डीएम ने अन्य निजी अस्पतालों को भी जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस पर बैठक में ही सात निजी चिकित्सालय के संचालकों ने सहमति दे दी। इनमें विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर, शाश्वत मेडिकल सेंटर, अहाना हॉस्पिटल, भार्गव नर्सिंग होम, रफीक नर्सिंग होम, अक्षत मेटरनिटी होम, आभा नर्सिंग होम शामिल हैं।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनडी शर्मा से कहा है कि इन निजी अस्पतालों को योजना में शामिल करने के लिए शीघ्र प्रक्रिया पूरी कराएं। अवनी परिधि चिकित्सालय और अनुराग नर्सिंग होम के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए। डीएम ने निर्देश दिए कि इनसे अलग से बैठक कराई जाएगी। डीएम ने कमला नर्सिंग होम अतर्रा और नवाब चैरिटी हॉस्पिटल को सराहा कि यह दोनों चिकित्सालय योजना से जुड़े हैं और लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।