Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven children found suffering from measles in Tarsuma village

Banda News: तरसूमा गांव में खसरा से पीड़ित मिले सात बच्चे

Sun, 19 Nov 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Seven children found suffering from measles in Tarsuma village
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के तरसूमा गांव के मजरा पचपेडिया में सात बच्चे खसरा की चपेट में हैं। परिजन अंधविश्वास के चलते इलाज के लिए तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उन्हें तीन घंटे तक समझाया तब वह इलाज के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के तरसुमा गांव के मजरा पचपेडिया में खसरा फैलने की खबर पर सीएचसी अधीक्षक विपिन शर्मा के निर्देशन पर स्वास्थ्य टीम ने गांव में परीक्षण किया। कई बच्चे खसरे से पीड़ित मिले। लेकिन परिजन इलाज कराने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना है कि मोती झला है। देवी देवताओं का पूजन करके ठीक कर लिया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य टीम एवं अन्य ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन वह एक नहीं माने। यहां तक की स्वास्थ्य टीम को गलत शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम की सूचना पर अधीक्षक विपिन शर्मा डॉ राजेश, डॉक्टर संगीता राजपूत, डॉक्टर वर्षा, एवं मॉनिटर रविंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को अच्छे तरीके से समझाया। तब देर शाम परिजन इलाज के लिए तैयार हुए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि इस गांव में सत्यम (7), सपना (8), बालकुमार (6), कंचन (7), राखी (6), छोटू (5), अंकित (7) सहित सात लोग खसरा प्रभावित मिले। पांच बच्चों का सैंपल के लिया गया। बच्चों के इलाज के बाद दवाएं बाटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed