फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Selection of three blocks, 90% vaccination

तीन ब्लॉकों का चयन, 90 फीसदी टीकाकरण

Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Selection of three blocks, 90% vaccination
बांदा। 90 फीसदी लोगों तक टीकाकरण के लिए क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव (चाई) और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्यशालाकर जिले के तीन ब्लॉकों को चयनित किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक होटल सभागार में आयोजित संयुक्त कार्यशाला में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चाई संस्था के सहयोग से टीकाकरण और बेहतर होने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने चिकित्साधीक्षकों से कहा कि चयनित ब्लॉकों के लिए कार्ययोजना पेश करें।
विज्ञापन

हर माह समीक्षा की जरूरत भी बताई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने टीकाकरण रिपोर्ट समय पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। चाई संस्था के डॉ. मनोज रावत ने कहा कि उनकी टीम छूटे हुए बच्चों या टीकाकरण न कराने वाले परिवारों पर विशेष ध्यान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रतिनिधि आजम ने बताया कि नरैनी, बिसंडा और कमासिन ब्लॉकों को चयनित किया गया है। चाई संस्था प्रदेश के 34 जिलों के 100 ब्लॉकों में काम कर रही है। संयुक्त कार्यशाला में अपर सीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार, डब्ल्यूएचओ की डॉ. मीनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
गोल्डन कार्ड गलत हो तो दुरुस्त होगा
बांदा। सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बनाए जा रहे गोल्डन कार्डों में गलत नाम दर्ज हो जाने पर उसे दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रमाणिक अभिलेख देना होगा। सीएमओ ने कहा कि ऐसे प्रकरण में अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 180018004444 या 14555 पर दर्ज कराई जा सकती है। जांच के बाद निस्तारण किया जाएगा।

कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना पात्रता पर आधारित है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सूची तैयार की गई है। योजना के जिला समन्वयक डॉ. धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी उपरोक्त टेलीफोन नंबरों से ली जा सकती है। जनपद में अब तक 1,57,546 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed