फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Secretary suspended for making payment to relatives' firm

रिश्तेदारों की फर्म को भुगतान करने पर सचिव निलंबित

Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for making payment to relatives' firm
बांदा। रिश्तेदारों की दो अलग-अलग फर्म को सात लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। 26 जनवरी को सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बबेरू विकास खंड के कलाना ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया था। तब खुलासा हुआ था कि सचिव ने अपने रिश्तेदारों की फर्म को भुगतान किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी/जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया कि सीडीओ के निरीक्षण में खुलासा हुआ कि हैंडपंप रिबोर व मिट्टी भराई कार्य का भुगतान 2,36,283 रुपये एक ही व्यक्ति आकाश सिंह को किया गया है। इसी प्रकार गोशाला निर्माण व बाउंड्री मरम्मत आदि का 5,73,382 रुपये भुगतान जय श्री कृष्णा बबेरू को किया गया है।
विज्ञापन

यह दोनों फर्में ग्राम पंचायत सचिव के रिश्तेदार की बताई जा रही हैं। निरीक्षण आख्या के आधार पर सचिव सत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। खंड विकास अधिकारी नरैनी को जांच अधिकारी नामित किया है। आदेश दिए है कि जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दो दिन पूर्व एक ही व्यक्ति को दो बार पीएम आवास आवंटन मामले में विकास खंड जसपुरा के ग्राम पंचायत सिंधन कला की सचिव पूजा सिंह को निलंबित किया गया है। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की जांच में पाया गया था कि सचिव ने मलेदिया को पिता व पति का नाम दर्शाकर दो बार आवास आवंटित किया है।

उधर, पक्का मकान होते हुए शाहजहां पत्नी नजीर, नूरे आलम पुत्र बाबू खा, शबनम पत्नी नसीर खा को व केशरबाई पत्नी कालका को पूर्व में इंदिरा आवास का लाभ मिलने के बाद भी पीएम आवास आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed