{"_id":"6047b5fd8ebc3e59274e04e4","slug":"sdm-first-aid-woman-banda-collage-banda-news-knp6166335170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर दी कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर दी कानून की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महिला दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जिला चिकित्सालय के वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन ने महिला सशक्तीकरण आज के युग की जरूरत बताया। कविता अमन ने वन स्टॉप सेंटर की भूमिका की जानकारी दी। जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी ने महिला हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 14 के तहत परामर्श सेवाओं के बारे में बताया। रामप्रताप गुप्ता ने कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लें। प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर की रमा साहू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नासिर अहमद, मनीष कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, मिशन शक्ति के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। आर्यकन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वीरेंद्र बाबू दीक्षित, आर्य कन्या की प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी ने नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। उप महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, एमए सिद्दीकी, शिव प्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे।