{"_id":"586552ac4f1c1b724feeb97c","slug":"scorching-young-man-alive-accused-of-blowing","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक झुलसा, जिंदा फूंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक झुलसा, जिंदा फूंकने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंकने का आरोप लगाया है। उधर, एक माह पूर्व झुलसे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब निवासी चंद्रपाल (25) पुत्र लोटन रैदास बुधवार रात संदिग्ध हालात में झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां और भाई ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दबंगों ने मिट्टी का तेल डालकर चंद्रपाल को जिंदा फूंकने का प्रयास किया। बताया कि घर-गृहस्थी तहस-नहस करने के बाद दबंग धमकी देकर चले गए। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने जिंदा फूंकने की बात से इनकार किया। कहा कि चंद्रपाल पड़ोस में दो-तीन लोगों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच शराब पैंट पर गिर गई। सिगरेट जलाते समय कपड़ों में आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
उधर, बबेरू कसबा के दूल थोक निवासी लक्ष्मी (22) ने 28 नवंबर को पति से विवाद के बाद खुद को जिंदा फूंक लिया था। बचाने में पति जितेंद्र कुमार (27) पुत्र रामकुमार भी गंभीर रूप से झुलस गया था। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई नीरज कुमार ने बताया कि मृतक राज्य परिवहन निगम में संविदा परिचालक था। दो साल पूर्व उसने लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था। वह अपने पीछे चार माह की पुत्री हर्षिता को छोड़ गया है।
विज्ञापन