{"_id":"588399224f1c1bc77ceff971","slug":"school-vehicles-are-being-filled-over-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों में क्षमता से ज्यादा भरे जा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों में क्षमता से ज्यादा भरे जा रहे बच्चे
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूली वैन में खचाखच भरे बच्चे।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में स्कूली बस व ट्रक भिड़ंत के बाद स्कूल प्रशासन और अफसर सबक नहीं ले रहे। नियमों की धज्जियां उड़ाकर बच्चों को वाहनों में ढोया जा रहा है। यही नहीं क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बस और वैन में बैठाया जा रहा है। हैरत है कि स्कूली वाहनों के लिए तय मानकों को पूरा करने में स्कूल संचालक अंधेरगर्दी रवैया अपनाए हैं।
विज्ञापन
स्कूली बस हादसे में 12 मासूमों की जान जाने के बावजूद स्कूल प्रशासन नहीं चेत रहे। उनकी लापरवाही स्कूली बच्चों की जान पर बन सकती है। परिवहन विभाग अधिकारियों की चेकिंग में कई बस और वैन मिले जो मानकों को हवा में उड़ाए हैं। कुछ स्कूली वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले। खिड़कियों में लोहे की जालियां भी नहीं थीं।
विज्ञापन
शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) वीरेंद्र सिंह ने दो दर्जन से ज्यादा स्कूली वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि दो दिनों के अभियान में 7 स्कूली वाहन सीज किए गए और 29 वाहनों का चालान हुआ। चालान किए गए वाहनों में 22 स्कूल बस और 7 वैन शामिल हैं। 7 स्कूली वैन सीज किए गए। चेकिंग टीम में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्या व पीटीओ राम सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन