{"_id":"60578fd08ebc3e590a0049f5","slug":"school-sports-coaching-centre-covid-19-banda-banda-news-knp619088514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंगों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंगों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
विज्ञापन
अतर्रा। रामलीला मैदान, बांदा रोड, लखन कालोनी, स्टेशन रोड, नरैनी रोड, गंगेही रोड, बदौसा रोड, भद्रकाली रोड, बजरंग नगर, ब्रह्म नगर समेत नगर के कई स्थानों पर अवैध रूप से कोचिंग संचालित की जा रही हैं। छात्र-छात्राओं से शुरू में ही छह महीने अथवा साल भर की फीस ले ली जाती है। पर्याप्त स्थान न होने के बावजूद कोरोना गाइडलाइन नियमों को दरकिनार कर कमरों पर छात्र-छात्राओं को बैठाया जा रहा है। समाजसेवी मंजुल द्विवेदी ने डीएम को शिकायतीपत्र भेजकर ऐसी कोचिंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
------------------
डीआईओएस ने देखे परीक्षा केंद्र
अतर्रा। डीआईओएस विनोद सिंह ने हिंदू इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज, बूटूबाई इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, सीटिंग प्लान देखा। राजकीय हाईस्कूल पौहार में पेयजल, बाउंड्री, शौचालय व उत्तर पुस्तिकाओं को रखे जाने वाले कमरों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, डॉ. विनोद त्रिपाठी, रमेशचंद्र द्विवेदी, अखिलेश दीक्षित आदि मौजूद थे। (संवाद)
-------------------
तिरंगा लेकर रैली निकाली
तिंदवारी। शिवदर्शन महाविद्यालय, कल्याणपुर एनएसएस शिविर में स्वयं सेवकों ने चौरा-चौरी सत वार्षिकी पर तिरंगा झंडा रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने स्लोगनों से जागरूक किया। रंजना, अंशिका, कोमल, सोनम, प्रियांशु, सुनील, जोगेंद्र, प्रकाश, जितेंद्र, मनीष आदि शामिल रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह, प्राचार्य डॉ. विजय प्रकाश शुक्ला, डॉ. आलोक सोनी, विजय करन, विजय बहादुर, वीरेंद्र, पुष्पा, दिनेश आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
------------------
26 मरीजों में मिली ग्लूकोमा, रेटीना बीमारी
कमासिन। आदर्श ग्रामीण उत्थान समिति के तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय नेत्र शिविर में 191 मरीजों का परीक्षण किया गया। 75 मरीजों को चश्मा दिए गए। 53 मरीजों का विजन चेक किया गया। 26 मरीजों में आंखों की कई बीमारी ग्लूकोमा, रेटीना आदि पाई गई। 17 मरीज मोतियाबिंद के चिह्नित किए गए। उन्हें जानकीकुंड (चित्रकूट) भेजा गया। नेत्र सहायक डॉ. पंकज गुप्ता, अमित द्विवेदी, बृजेश यादव, प्रभात त्रिपाठी ने परीक्षण और सचिव भवानीदीन यादव व मुन्ना तिवारी ने पंजीकरण किया। ज्ञान यादव और धीरज चतुर्वेदी ने मरीजों की सहायता की। (संवाद)
-------------------
पुरातन छात्रों का सम्मान अब 27 को
बांदा। पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह अब 27 मार्च को ही होगा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के सभी डीएम को निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के पुरातन छात्रों में जिनका सम्मान अब तक नहीं किया, वह 27 मार्च को सुबह 11 बजे स्कूलों में एक साथ शामिल हों। उन्होंने सभी बीएसए और बीईओ को निर्देशित करने के निर्देश दिए। (संवाद)
--------------------
किशोरावस्था परिवर्तन की दी जानकारी
खप्टिहा कलां। राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर मंच कार्यक्रम के तहत पीएचसी चंदवारी से आई डॉ. सुमन की टीम ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों, संचारी रोग व उनके उपचार, खानपान आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कक्षा 9 व 11 की छात्राएं मौजूद रहीं। (संवाद)
--------------------
विकास परक पुस्तिका का विमोचन
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील सभागार में विधायक बृजेश कुमार प्रजापति व जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने विकास परक पुस्तिका का विमोचन किया। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई गईं। एसडीएम रामकुमार, तहसीलदार पुष्पक सिंह, सूर्यपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, हरीकरण सिंह, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे। सुनीता, नंदनी, सूरजकली, मंजू, भानुमति आदि महिलाओं ने आवास व शौचालय न मिलने की शिकायत की। (संवाद)
------------------
जमरेही नाथ धाम के लिए मिले 25 लाख
कमासिन। पर्यटन संवर्धन योजना के तहत कमासिन क्षेत्र में स्थित श्रीजमरेही नाथ धाम को पर्यटन हब बनाने के लिए विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने शिलान्यास किया। बताया कि पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये स्वीकृत कर 25 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार, सांस्कृतिक कला मंच, रैन बसेरा, सीसी रोड, इंटरलाकिंग समेत श्रद्धालुओं के लिए शौचालय निर्माण किया जाएगा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ अमरनाथ पांडे, प्रदीप मिश्रा, राघवेंद्र गर्ग, उधौ सिंह परिहार, राहुल देव, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)