फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   School children caught in the jam of trucks

ट्रकों के जाम में स्कूली बच्चे फंसे

Fri, 11 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
School children caught in the jam of trucks
गिरवां। सीमावर्ती मध्य प्रदेश की खदानों और डंप स्थल से ओवरलोड बालू लेकर आने वाले ट्रकों की धमाचौकड़ी से यातायात बुरी तरह बाधित और प्रभावित है। तांता न टूटने वाली ट्रकों की कतार में मरीजों की एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहन भी फंस रहे हैं। शुक्रवार को ऐसी ही जाम में लगभग दो घंटे स्कूली बच्चे फंसे रहे। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

बारिश में खदानों में खनन प्रतिबंधित होने के दौरान भी बालू के ट्रकों की धमाचौकड़ी से ग्रामीणों और राहगीरों का राहत नहीं मिली। डंप की आड़ में इनका खेल चलता रहा। रोजाना सुबह से रात भर खदानों से आए यह ट्रक यातायात प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय बांदा में नोइंट्री व्यवस्था लागू होने से ट्रकों को रात 10 बजे के बाद ही प्रवेश मिलता है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक इनकी लंबी लाइन सड़कों को बाधित किए रहती है। शुक्रवार को ट्रकों की कतार में दो स्कूली बच्चों के वाहन दो घंटे फंसे रहे। गिरवां प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ देर तक मशक्कत के बाद जाम खत्म कराकर बच्चों के वाहनों को रास्ता दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed