{"_id":"575319944f1c1b6a7910ac08","slug":"savitri-amavasya-brgdai-vow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगदाई अमावस्या पर सावित्री व्रत रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगदाई अमावस्या पर सावित्री व्रत रखा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बरगदाही अमावस्या पर बरगद के पेड़ की परिक्रमा करतीं श्रद्धालु महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शनिवार को बरगदाही अमावस्या मनाई गई। सुहागिनों ने श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा की। बरगद में कच्चा सूत लपेटकर 108 परिक्रमा लगाईं। पति की लंबी उम्र की कामना की। बलखंडी नाका, दुर्गा बाजार, न्यू मार्केट, आवास विकास, कटरा, पद्माकर चौराहा, बाबूलाल चौराहा, इंदिरा नगर, कालूकुआं, गायत्री नगर आदि स्थानों पर बरगद के पेड़ तले श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन
व्रत रखकर परिक्रमा करने के लिए नवेली दुल्हनों में खासा जोश रहा। रविवार को भी कुछ महिलाएं वट वृक्ष के फेेरे लगाएंगी। उधर, पंडित उमाकांत त्रिपाठी ने हिंदू पंचांग के हवाले से बताया कि वट सावित्री व्रत पूजन रविवार को भी है। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मढ़ी दाई मंदिर परिसर, औगासी रोड, बबेरू रोड, बांदा रोड, कमासिन रोड और अतर्रा रोड में सजीधजी महिलाओं ने वट वृक्ष के फेरे लगाकर पति की उम्र दराजी की दुआ मांगी।
विज्ञापन