फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Save the drama girls appreciated by the audience

सेव द गर्ल्स नाटक को दर्शकों ने सराहा

Fri, 18 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Save the drama girls appreciated by the audience

बांदा। क्रिसमस मेला एवं टैलेंट शो में बच्चों ने

विज्ञापन
समां बांधा। सेव द गर्ल्स (बालिका बचाओ) और वोमेन पावर (महिला शक्ति) पर आधारित अंग्रेजी नाटकों ने दर्शकों का मनमोह लिया। क्रिसमस कोरल जिंगल बेल में बच्चों के सामूहिक नृत्य पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।

पीला चर्च (चिल्ला रोड) स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल एवं कालेज में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने दीप जलाकर शुरुआत की। जूनियर वर्ग की छात्राओं ने वंदना पेश की।

नर्सरी के बच्चों का डांस आकर्षक रहा। फोक डांस में आदित्य अवस्थी और सोलो में ऋषभ, करीना व रिया ने समां बांधा। वंदेमातरम, इंडिया वाले, पार्टी विथ द भूतनाथ गीतों पर नर्सरी व जूनियर छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य किए।

प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन ने आभार जताया। फादर वाई रस्किन ने क्रिसमस व नव वर्ष की बधाई दी। सीमा, विभा, माइकल, लिली, एस्तर, साधना, गीता, सपना, एल्फ्रेड, सौरभ, प्रियंका, प्रिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed