फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sarabai bowed down in front of Chibaon's excellent batting.

Banda News: छिबांव की बेहतरीन बल्लेबाजी के सामने सरबई ने घुटने टेके

Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sarabai bowed down in front of Chibaon's excellent batting.
खत्रीपहाड़। मां विंध्यवासिनी क्रिकेट मैदान में चल रहे देहात प्रीमियर लीग सीजन-7 टूर्नामेंट में मंगलवार को छिबांव सुपर किंग्स व सरबई टीम के बीच मैच खेला गया। छिबांव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने सरबई के खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए और हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाष क्रिकेट टीम सरबई की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर टीम ने 163 रन बनाए। सरबई की तरफ से बल्लेबाज अनुपम ने 24 गंदों में 42, सजल ने 21 गेंदों में 28 रन तथा रिंकू ने 24 रन बनाए। वहीं गेंदबाज छिबांव के अंशुल ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि पियूष व अखिल ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिबांव की टीम के बल्लेबाज राजीव शुक्ला ने बेहतरीन 27 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, जिसमें पांच छक्के व तीन चौके शामिल रहे। बल्लेबाज आशु डिस्कवर ने 32 तथा अखिल व अभय ने 19-19 रन का योगदान दिया। इस तरह टीम ने तीन विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

स्कोरर निखिल चतुर्वेदी, हर्ष गोस्वामी, सौरभ चौरसिया तथा कमेंटेटर आलोक शुक्ला व शिवम रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, आलोक तिवारी, सुरेश कुमार गर्ग, विजेंद्र शुक्ला, चंदन शुक्ला, लवलेश यादव, सफीक खान, रवि राजपूत, अदम्य साहस, गरीबदास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed