फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sanjay Gandhi's death anniversary repeated five formula

पुण्यतिथि पर दोहराये संजय गांधी के पांच सूत्र

Fri, 24 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 24 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Gandhi's death anniversary repeated five formula
पुण्यतिथि पर संजय गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके पांच सूत्र दोहराये। साथ ही गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। जिला व  शहर कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में उनके चित्र पर फूल चढ़ाए।

विज्ञापन


गुरुवार को जिला कार्यालय में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने कहा कि संजय गांधी ने देश के युवाओं को दिशा दी थी। प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने उनके पांच सूत्र, पौधरोपण, दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान और स्वच्छता अभियान की
विज्ञापन


यादें ताजा कीं। प्रांतीय युवा नेता कुतैबा जमां ने युवाओं को उनके पांच सूत्र अपनाने को कहा। डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में शिवबली सिंह, जहांगीर खां, प्रशांत समुद्रे, राममिलन सिंह पटेल, वारिस अली, दिनेश गुप्ता, शब्बीर सौदागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अलीगंज कैंप कार्यालय में संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने उनके संघर्षों को याद किया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने युवाओं को प्रेरणा लेने की नसीहत दी। श्याम मोहन वर्मा, अशोक सिंह चौहान, संतोष गुप्ता, केपी सविता, कालीचरण निगम, नरेंद्र अग्रवाल, छेदीलाल धुरिया, लीला सोनी, सीमा खान, रफत खान गोगा, राजकुमार गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed