फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sangh on the path of Hi-tech, starting with Ku App

संघ हाईटेक की राह पर, कू एप से शुरुआत

Sat, 10 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sangh on the path of Hi-tech, starting with Ku App
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खुद को अब आधुनिक तकनीक के साथ हाईटेक बनाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया का विशेष रूप से सहारा भी लिया जाएगा। आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक के दूसरे दिन इस पर चर्चा हुई और संघ के बड़े पदाधिकारियों से सुझाव देने को कहा गया। कू नामक एप में संघ अपना खाता संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने क्षेत्रीय प्रचारकों से उनके क्षेत्र में कोरोना के हालातों और इससे निपटने के किए गए उपायों का फीडबैक भी लिया। संघ की चिंतन बैठक में आम सहमति बनी कि ट्यूटर, फेसबुक और सोशल मीडिया पर संघ को सक्रिय कर हाईटेक बनाया जाए।
विज्ञापन

इस दिशा में काम शुरू भी हो गया है। कू नामक एप पर संघ की राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों को अपलोड किया जा रहा है। माना जा रहा कि देश में चीन के एप टिकटाक पर बैन लगने के बाद कू एप लांच हुआ, जिसे देसी एप बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतन बैठक के दोनों सत्र में क्षेत्रीय प्रचारकों से कहा गया कि कोरोना में डेढ़ साल से बंद पड़ी शाखाओं को शुरू किया जाए। बैठक में क्षेत्रीय प्रचारकों ने अपने क्षेत्र में कोरोना काल में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के कामों को सराहा भी गया। इस दौरान कोरोना की संभावित तीसरी लहर में भी बेहतर काम करने की सहमति भी बनी। दो घंटे तक चली बैठक के बाद बौद्धिक हुआ।
प्रवासी मजदूरों पर संघ मेहरबान
चित्रकूट। आरएसएस की चिंतन बैठक में प्रवासी मजदूरों पर भी चर्चा हुई। उनकी समस्याओं और उन्हें रोजगार मुहैया कराने पर जोर दिया गया। गांव-गांव संघ की शाखाएं लगाने और हर वर्ग को इनसे जोड़ने पर भी विचार हुआ। प्रवासी मजदूरों के बारे में संघ नेतृत्व ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी। (संवाद)
रोटी सेंक रहे हिंदू नेेताओं का हो पर्दाफाश
चित्रकूट। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय से शनिवार को यहां प्रमोदवन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर कुछ तथाकथित हिंदू नेताओं द्वारा सेंकी जा रही राजनीतिक रोटियों का पर्दाफाश होना चाहिए।
ट्रस्ट महामंत्री ने अपनी सफाई में आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि किसी स्तर से जांच भी कराई जा सकती है। लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत चली। जगद्गुरु ने ट्रस्ट महासचिव से कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य निर्विवाद रहे। कोई गड़बड़ी न की जाए। जो नेता सवाल उठा रहे, उनके षड्यंत्र का खुलासा होना चाहिए।
जरूरत पड़ने पर जांच भी कराई जा सकती है। ट्रस्ट महामंत्री ने जगद्गुरु को इसी माह अयोध्या आने का अनुरोध किया। जगद्गुरु ने आने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास आदि मौजूद रहे। जगद्गुरु से मिलने के बाद राय वापस अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वह दो दिन यहां रहे।
ट्रस्ट में रद्दोबदल के कयास
चित्रकूट। एक बार फिर आरोग्यधाम परिसर में शनिवार को संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक हुई। उन्होंने मंदिर निर्माण के चल रहे कामों की जानकारी दी। संघ पदाधिकारियों ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर उठे सवालों के बारे में राय से सवाल जवाब किए। कुछ ऐसी भी चर्चा है कि ट्रस्ट में कुछ रद्दोबदल भी किया जा सकता है।
स्वदेशी वस्तुओं के बढ़ावे पर जोर
चित्रकूट। राष्ट्रीय चिंतन बैठक में शनिवार को द्वितीय सत्र में संघ प्रमुख की मौजूदगी में स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री व उसको बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। लघु उद्योग को मजबूत बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि देश की तरक्की के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना अच्छी है।
इसे धरातल पर लाने की जरूरत है। कहा कि फिरोजाबाद की चूड़ियां, अलीगढ़ का ताला, मेरठ के पीतल के बर्तन व खेल का सामान प्रसिद्ध हैं। खाद्य सामग्रियों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई। चित्रकूट में बनने वाले लकड़ी के खिलौनों को लघु उद्योग के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई।
संघ के लोगों को भोजन करा रहे दंपती
चित्रकूट। संघ की बैठक में आने वाले पदाधिकारियों को संघ से जुडे़ कार्यकर्ताआें के साथ उनकी पत्नी भी भोजन बनाने व परोसने का कार्य कर रही हैं। जिनकी सेवा विशेष रूप से ली जा रही है। दंपती मिलकर भोजन परोस रहे है।
खास बात यह है कि कई प्रदेशों से संघ के पदाधिकारी आए हैं। उनके भोजन के लिए उसी प्रदेश के रहने वाले दंपती को लगाया गया है। सुबह 13 दायित्ववान कार्यकर्ता दंपती के साथ संघ के पदाधिकारियों को देसी परंपरा के तहत भोजन करा रहे हैं।
कामदनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे राममाधव
खोही (चित्रकूट)। आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में मौजूद राष्ट्रीय प्रचारक राममाधव ने शनिवार की देर शाम को भगवान कामदनाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद कुछ और मंदिरों में जाकर साधु-संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया। उन्होेंने बताया कि शनिवार को संघ की दोनों सत्र की बैठक में वह शामिल हुए हैं। राष्ट्रहित से लेकर संघ की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बोले।

बाल-बाल बचे संगठन सचिव
खोही (चित्रकूट)। डीआरआई के आरोग्यधाम गेट के पास आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक स्थल की ओर जा रही बोलेरो पर तीर्थयात्रियों से भरे ट्रैैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो सवार डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन बाल-बाल बचे। बोलेरो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होते ही नयागांव थाने की पुलिस टीम पहुंची और ट्रैक्टर समेत चालक को थाने लेकर गई। तीर्थयात्रियों ने पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध कर कहा कि जब किसी वाहन में कोई चोटिल नहीं हुआ तो फिर क्यों कार्रवाई की जा रही है। उधर, बोलेरो में मौजूद डीआरआई के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed