फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Samajwadi Chhatra Sabha state secretary welcomed

सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव का स्वागत

Sun, 14 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 14 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha state secretary welcomed
सपा छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सपा कार्यालय में स्वागत करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार गृह नगर आए ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ का सपाइयों ने स्वागत किया। शहर की सीमा पर उनकी अगुवानी की गई। वाहनों के काफिले के साथ शहर भ्रमण किया। हाल ही में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने स्वराज कालोनी निवासी ओम नारायण त्रिपाठी को छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाया है। इससे छात्रों में काफी उत्साह है। लखनऊ से अपने वाहन से दोपहर को यहां पहुंचे ओम नारायण की उनके समर्थकों ने नगर सीमा पर अगुवानी की। सपा कार्यालय में उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया गया।

विज्ञापन


यहां स्वागत समारोह भी हुआ। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने ओम नारायण को जुझारू बताते हुए उनके मनोनयन को पार्टी के लिए मुफीद बताया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि ओम नारायण पूरे मंडल में युवाओं को सपा से जोड़ेंगे। प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव, पीयूष गुप्ता आदि ने भी खुशी जताई। ओम नारायण ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। स्वागत के मौके पर शैलेंद्र यादव राजू, अभिलाष यादव, विजय करन यादव, निर्भय सिंह मोंटी, भूपत यादव, प्रियांशू गुप्ता, अंशू चौहान, श्योर सिंह गौर, जनमेजय सिंह, दिनेश यादव, राजन चंदेल, आदर्श पांडेय, संत कुमार दीपू, रीशू पांडेय, नयन चंदेल, अंकुर यादव, अकरम, योगेंद्र यादव, मोहित सिंह, देवर्षि खरे, नीरज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed