{"_id":"586fe19b4f1c1b3b3d15858e","slug":"rs-8-20-lakh-rupees-found-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के व्यापारी की कार से 8.20 लाख रुपये मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के व्यापारी की कार से 8.20 लाख रुपये मिले
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार की छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्वायड टीम ने चेकिंग के दौरान कानपुर के पालीथिन व्यवसायी की कार से रुपयों से ठसाठस छह बड़े गत्ते पकड़े। पुलिस ने कब्जे में लेकर आठ लाख बीस हजार रुपये भरे गत्ते कोषाधिकारी के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
आचार संहिता के मद्देनजर शुक्रवार को शाम तिंदवारी रोड फोरलेन बाईपास में जोनल मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डा.राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा था। कानपुर के सिविल लाइंस निवासी व पालीथिन व्यवसायी हिमांशु द्विवेदी की कार की तलाशी में 6 गत्ते रुपयों से भरे बरामद हुए।
विज्ञापन
मौके पर व्यापारी रुपयों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस ने सभी कब्जे में ले लिया। व्यापारी ने बताया कि कुल 8 लाख 20 हजार रुपये हैं। 10, 50 और 100 के नोटों के बंडल हैं। नोटबंदी के बाद से व्यापारियों से वसूली नहीं हो सकी थी। यह पूरा रुपया व्यापारियों से वसूल कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
उधर, पुलिस उपाधीक्षक डा.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए रुपये भरे गत्ते कोषाधिकारी के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय टीम के समक्ष व्यापारी को रुपये संबंधित कागजात पेश करना होगा।