फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   robbers killed a man, looted bolero

युवक की हत्या कर बोलेरो लूट ले गए बदमाश

Thu, 18 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 18 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
robbers killed a man, looted bolero

सतना (मध्य प्रदेश) के ठेकेदार व ट्रैवेल एजेंसी के मालिक की हत्या कर बदमाश बोलेरो ले उड़े। गुरुवार को सुबह उसका शव जिला मुख्यालय के नजदीक नहर पटरी पर मिला। बदमाशों ने चेहरा तेजाब से जला दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


सतना के आदर्श नगर हवाई पट्टी मोहल्ला निवासी अमित जैन (40) पुत्र चौधरी जय कुमार जैन मकान बनाने की ठेकेदारी के साथ ट्रैवेल एजेंसी चलाते थे। 15 जून को सतना रेलवे स्टेशन से 4 युवकों ने चित्रकूट के लिए उनकी बोलेरो बुक कराई।
विज्ञापन


चालक के छुट्टी पर होने से अमित खुद बोलेरो लेकर चित्रकूट आए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। पत्नी विनीता और साले विकास व चालक फूलचंद्र आदि ने चित्रकूट में पता लगाने और वहां पुलिस को सूचना देने के बाद बुधवार को यहां पुलिस अधीक्षक से मिलकर पति की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस सतना लौट गए। गुरुवार को सुबह बांदा शहर पुलिस को शहर से दो किलोमीटर दूर बड़ोखर खुर्द गांव की सीमा पर नहर पटरी पर अज्ञात शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। शव से बदबू आ रही थी और चेहरा व हाथ एसिड से जले थे। हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। जिस्म पर नीला जिंस पैंट और सफेद शर्ट व बनियान थी।

बुधवार को दी गई सूचना और हुलिया के मुताबिक आशंका पर पुलिस ने अमित के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के साले अंशू जैन और चालक फूलचंद्र आदि ने शव की शिनाख्त की। अंशू ने बताया कि 15 जून को शाम 6:20 बजे अंतिम बार पत्नी विनीता से बात हुई थी।

परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। आशंका जताई कि बोलेरो लूटने के लिए उसकी हत्या की गई। मृतक पिता की इकलौती संतान था। उसके पत्नी व दो पुत्रियां हैं। पोस्टमार्टम हाउस में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज जैन, अमित सेठ भोलू समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

तो पुलिस वर्दी में थे बदमाश
ट्रैवल एजेंसी संचालक अमित जैन ने अपने चालक फूलचंद्र की बात मान ली होती तो शायद उसकी जान बच जाती। सतना (मध्य प्रदेश) जिले के अहिर गांव निवासी चालक फूलचंद्र का कहना है कि 15 जून को वह छुट्टी पर गांव गया था।

रात 8 बजे मालिक का फोन आया कि जिस पार्टी ने बोलेरो बुक कराई है वह चित्रकूट के आगे अतर्रा तक चलने को कह रहे हैं। इस पर फूलचंद्र ने अमित को मना किया कि आगे कहीं मत जाना। गाड़ी लेकर वापस सतना लौट आइए। अमित ने कहा कि किसी बात की चिंता मत करो। कार में सवार चारों लोग पुलिस वर्दी में हैं।’ इतना कहकर फोन काट दिया।


आसपास छिपाकर रखा था शव
अमित की हत्या के बाद दो दिन और दो रात शव हत्यारों ने शहर के आसपास कहीं छिपा कर रखा था। दुर्गंध आने पर राज खुलने के डर से बुधवार की रात शव राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जमुनादास महावीरन के पास नहर पटरी पर फेंक दिया।

यह स्थान व नहर पटरी ऐसी जगह है जहां दिन भर लोगों का आना-जाना बना रहता है। गुरुवार को सुबह होते ही शव पड़े होने की जानकारी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed