फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways bus turnaround, 26 injured, Bolero DCM rider injured in collision

रोडवेज बस पलटी, 26 घायल, डीसीएम की टक्कर से बोलेरो सवार घायल

Fri, 20 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus turnaround, 26 injured, Bolero DCM rider injured in collision

फतेहपुर से सवारियां भरकर बांदा आ रही रोडवेज बस शुक्रवार को देर शाम स्टेट हाइवे पर मुंगूस में नर्सरी के पास खाईं में पलट गई। हादसे में 26 लोग घायल हो गए। उधर स्टेट हाइवे पर डीसीएम की टक्कर से बोलेरो सवार चार यात्री जख्मी हो

विज्ञापन
गए। उधर, दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायल को कानपुर रेफर किया गया है।

बस पलटने में घायल हुए लोगों में दीपक (22) पुत्र प्रकाश गिरि तिंदवारी, रामखेलावन (50) पुत्र मथुरा निवासी तेरही, रामबाबू (45) महोबा, रूपा देवी (35) पुत्री बाल कृष्ण कुल्पहाड़ (महोबा), अनूप (35) पुत्र शिवसहाय तिंदवारी. सौरभ (15) पुत्र राजेंद्र निवासी कोच (उरई), खिच्चू (63) व शिवबहादुर (35) निवासी बेंदा शामिल हैं।
विज्ञापन


अनूप को गंभीर हालत में पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष  तिंदवारी उपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विवेक सिंह आदि की मदद से घायलों को पीएचसी में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शुक्रवार को सुबह कानपुर से बांदा आ रही बोलेरो पर चिल्ला के नजदीक सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। बोलेरो सवार पवन (26) पुत्र बच्चू व तीन अन्य लोग घायल हो गए। पवन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, शुक्रवार को ही सुबह महेंदू (चिल्ला) गांव से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक पर वापस पठानपुर (हमीरपुर) जा रहे अनिल (23), उसका दादा मेडे़लाल (60) और पड़ोसी शुभम (30) पैलानी के नजदीक सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गए।


दूसरी बाइक पर सवार किशन (20) व उसके साथी को भी चोंटे आईं। किशन को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। बरसड़ा (नरैनी) निवासी जितेंद्र कुमार (40) शुक्रवार को गांव लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed