रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। अन्य हादसों में तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के राजीव नगर निवासी सूरज (28) पुत्र बाबू सिंह बुधवार को सुबह बाइक पर डांड़ा मऊ से लौट रहा था। बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे पर जमालपुर कोतवाली देहात के पास रोडवेज बस की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
डेढ़ माह पहले प्रसव के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। डेढ़ माह का एक पुत्र है। चाचा सूर्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि वह प्राइवेट वाहन चलाता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव की सुनीता (25) गुरुवार को सुबह पति शिवसागर के साथ बाइक पर मायके कटइया पुरवा जा रही थी। गांव के नजदीक स्पीड ब्रेकर में बाइक उछल जाने से वह गिरकर घायल हो गई। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी रामआसरे (65) पुत्र सदला गुरुवार को सुबह मजदूरी पर मझीवां गांव में खपरैल छाते समय गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में उमाशंकर (18) निवासी गायत्री नगर बाइक पर बाजार जाते समय कालूकुआं चौराहे के पास टेंपो की टक्कर से घायल हो गया।