{"_id":"58d2bf534f1c1b776a1a1a00","slug":"road-collapses-four-injured-in-blind-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे मोड़ पर भिड़े ट्रक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे मोड़ पर भिड़े ट्रक, चार घायल
अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अंधे मोड़ पर ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। उधर, ट्रैक्टर ट्रॉली से एंबुलेंस टकरा जाने पर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर निवासी नौशाद खां (46) पुत्र वाहिद खां मंगलवार की रात कबरई से गिट्टी लेकर फतेहपुर जा रहा था। महोखर के पास अंधे मोड़ में सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। नौशाद खां गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे ट्रक का चालक नूर मोहम्मद (24) पुत्र मोहम्मद अजीम (फैजाबाद) भी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। यह खाली ट्रक लेकर फतेहपुर से कबरई (महोबा) गिट्टी भरने जा रहा था। दोनों ट्रकों के क्लीनरों को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में कानपुर से मरीज छोड़कर बांदा आ रही एंबुलेंस चिल्ला थाना क्षेत्र के बगिया गांव के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। चालक राजेश सिंह (35) समेत रमेशचंद्र (50) पुत्र गया प्रसाद (पुलिस लाइन) व वीरेंद्र (25) पुत्र राममनोहर (चिल्ला) गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन