फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road accident in banda up, four people injured

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 9 लोग घायल

Mon, 21 Jun 2021 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Jun 2021 01:32 PM IST
सार

बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
road accident in banda up, four people injured
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बांदा जिले में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में करतल मार्ग पर बरात से घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीमावर्ती छतरपुर मध्यप्रदेश के टेढ़ी पुरवा थाना सरबई से बांदा जिले में मोहनपुर (खलारी) गांव रविवार को बरात आई थी।
विज्ञापन


लड़की की विदाई के बाद बराती वापस घर जा रहे थे। करतल मार्ग पर मुकेरा गांव के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली का खम्भा तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई। आसपास मौजूद लोग तेज धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस व अपनी जीप में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पप्पू (42) पुत्र मिथुन की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में अर्जुन (20), अरविंद (20), नीरज (23), कुलदीप (21), कुबेर (9), लवकुश (28), नीरज (18) तथा चालक जयहिंद (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed