{"_id":"611373f08ebc3e795415fcb4","slug":"road-accident-in-banda-truck-and-dcm-collide-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से डीसीएम क्लीनर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से डीसीएम क्लीनर की मौत, चालक घायल
Wed, 11 Aug 2021 12:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:30 PM IST
सार
डीसीएम की बुधवार को तड़के करीब 3 बजे कुरसेजाधाम पुलिस चौकी से कुछ दूर सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से क्लीनर गुड्डू डीसीएम में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल में खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक और डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में डीसीएम के युवा क्लीनर की मौत हो गई। कूदने में चालक भी चुटहिल हो गया। ट्रक चालक और क्लीनर भाग निकले। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जेसीबी से हटवाकर आवागमन बहाल कराया है।
घटना थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के नजदीक एक ढाबे के पास की है। कबरई से गिट्टी लादकर डीसीएम चालक शुक्ला बाजार (अमेठी) निवासी शमीम खां अमेठी जा रहा था। उसके साथ क्लीनर मूर्ति पुरवा (शुक्ला बाजार, अमेठी) निवासी गुड्डू (19) पुत्र निसार भी था।
बुधवार को तड़के करीब 3 बजे कुरसेजाधाम पुलिस चौकी से कुछ दूर सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से क्लीनर गुड्डू डीसीएम में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बचने के लिए कूदा चालक शमीम भी चुटहिल हो गया।
विज्ञापन
दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर भाग निकले। पुलिस ने डीसीएम चालक और क्लीनर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने गुड्डू की मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल चालक शमीम ने बताया कि गुड्डू दो साल से क्लीनर था। आरोप लगाया कि सामने से आ रहे ट्रक के चालक को झपकी आ जाने पर वह उसकी साइड में घुस आया। हादसे की आशंका होने पर वह कूद गया।
क्लीनर गुड्डू को भी कूदने के लिए आवाज लगाई, लेकिन गेट का लॉक न खुलने पर गुड्डू नहीं कूद सका और डीसीएम में ही फंस कर रह गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, दुर्घटना से हाईवे का आवागमन प्रभावित रहा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी से दोनों ट्रकों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।