{"_id":"94417b98558be5b9738f2c795820f19b","slug":"rifle-club-ground-complaint-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल क्लब ग्राउंड बचाने की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल क्लब ग्राउंड बचाने की फरियाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के प्रमुख खेल मैदान रायफल ग्राउंड को
विज्ञापन
अतिक्रमण और नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए खिलाड़ियों ने एक बार फिर
प्रशासन से फरियाद की है। इस ग्राउंड पर तीन जनवरी से वालीबाल और छह जनवरी
से अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता होनी है।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेेट को दिए ज्ञापन में खिलाड़ियों ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में रायफल क्लब ग्राउंड में खेल के अलावा अन्य कोई भी गतिविधि पर रोक लगा रखी है।
इसके बावजूद यहां आयोजन हो रहे हैं। ग्राउंड की उत्तर और दक्षिण दिशा की बाउंड्री प्राइवेट बस संचालकों ने तोड़ दी है। प्राइवेट बस अड्डे का गंदा पानी ग्राउंड में भर रहा है।
लाखों रुपये से बनवाई गई क्रिकेट पिच चौपट हो रही है। विकास प्राधिकरण के कार्यालय को भी नुकसान पहुंच रहा है। खिलाड़ियों ने मांग की कि बाउंड्री और नालियों का निर्माण कराया जाए। अन्य आयोजन की अनुमति न दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र कुमार, सैय्यद अल्तमश हुसैन, रईस अली वारसी, सरन सिंह, आलोक गुप्ता, अंकुर शिवहरे, शमीम हैदर, शालू, मोहित शर्मा, अजय पाल, सुनील याद, फैजी, राजीव विश्वकर्मा, अबरार फारूकी इत्यादि शामिल रहे।