फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Retired teacher dead from Corona, ten new infected

कोरोना से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, दस नए संक्रमित

Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher dead from Corona, ten new infected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। कोरोना ने एक और जान ले ली। 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की मंगलवार को मौत हो गई। इसे मिलाकर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 40 पार कर गया है। उधर, मंगलवार को 10 और नए संक्रमित मिले। साथ ही बीते 24 घंटे में 17 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी और स्वस्थ हुए। मौजूदा समय में संक्रमित मरीजों की संख्या 106 है।
शहर क्षेत्र के आवास विकास निवासी परिषदीय विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को उसे यहां राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। हालत और बिगड़ने पर तीन दिन बाद आईसीयू में भेज दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को दोपहर आईसीयू में ही मौत हो गई। मेडिकल टीम ने गाइडलाइन के अनुरूप उसका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 10 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए, इनमें चार महिलाएं हैं। कटरा मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी भी है। इसी परिवार की 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मेडिकल कालेज गेट एक के पास, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, बबेरू, तिंदवारा हनुमान मंदिर में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 3568 लोग कोरोना की चपेट में आने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 3714 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बाइक से महिला घायल
अतर्रा। टेंपो से रिश्तेदारी में जा रही कुसुम पत्नी रामेश्वर बांदा रोड नहर के पास टेंपो के बगल से निकली बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। (संवाद)

------------------
जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल
अतर्रा। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में रामकुमार पुत्र चुनबाद पर खानदानियों ने लाठियों से हमला कर दिया। बचाने में उसका भाई रामचंद्र समेत ओंकार प्रजापति पुत्र मइयादीन, राजबहादुर पुत्र कल्लू भी घायल हो गए। घटना की वजह जमीन का विवाद बताया गया है। घायल रामकुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed