{"_id":"a4ad8fbe5305596e168a5da1594ef546","slug":"retired-administrative-officer-given-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारी को दी भावपूर्ण विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारी को दी भावपूर्ण विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 30 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को कलेक्ट्रेट में समारोहपूर्वक विदाई दी गई। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सेवानिवृत्त कलेक्ट्रेट संघ के वरिष्ठ सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी कमलाकांत द्विवेदी का माल्यार्पण किया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को श्री द्विवेदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित समारोह में अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एके पुष्कर, नायब तहसीलदार गिरिवर सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे व महामंत्री सईद अहमद, प्रशासनिक अधिकारी रजमोहन प्रसाद, कृपाराम भार्गव, मंजू अग्रवाल, मोहम्मद रफीक, अरविंद कुमार निगम, शीतल प्रसाद, रमाशंकर श्रीवास्तव, मोहम्मद शाकिर अजीम, रामकृष्ण, लेखपाल संघ के अध्यक्ष मूलचंद्र पेटल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन