फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on looting e-rickshaw and cash by giving intoxicating cold drink

Banda News: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा और नकदी लूटने पर रिपोर्ट

Thu, 19 Jun 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Report on looting e-rickshaw and cash by giving intoxicating cold drink
अतर्रा। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अचेत कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार की रात सवारी बनकर बैठे युवक ने ई-रिक्शा चालक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अचेत कर दिया। उसे सड़क किनारे फेंककर जेब में पड़े 4700 रुपये और ई-रिक्शा लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी पूरन ने बताया कि वह बांदा रोड नहर कोठी के पास किराए के मकान में रहकर कस्बे में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की रात ई-रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला। कस्बे के बदौसा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात युवक कुसमा गांव जाने के लिए उसके रिक्शे में बैठ गया। रास्ते में नहर पुल बिसंडा रोड पर कोल्डड्रिंक खरीदी।
विज्ञापन

पहले खुद पीया और उसे भी पिलाई। इसके बाद सेमरिया पेट्रोल पंप के पास अचेत हो गया। सोमवार को सुबह जब होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा था। उसकी जेब में पडो 4700 रुपये और ई-रिक्शा गायब थे। उसने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed