{"_id":"64b4351e564ac933d705a118","slug":"report-lodged-against-three-including-chairmans-son-banda-news-c-212-1-bnd1001-528-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चेयरमैन के पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चेयरमैन के पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बांदा। बबेरू नगर पंचायत का कूड़ादान, कूड़ा फेकने वाली हाथ ट्राॅली, कूलर की टंकी और एक टूटे पलंग को कबाड़ी की दुकान में 11 हजार रुपये में बेचे जाने के मामले में चेयरमैन के पुत्र समेत तीन के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहसीलदार की जांच के बाद नगर पंचायत बबेरू में संबद्ध लिपिक दिनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कोतवाली में लिपिक ने दी गई तहरीर में बताया गया है कि 10 जुलाई को दोपहर एक कबाड़ी की दुकान में नगर पंचायत बबेरू की कबाड़ सामग्री बेचे जाने की शिकायत की गई थी। इसकी तहसीलदार बबेरू ने जांच की थी। जांच में कबाड़ी की दुकान से ये सभी सामान बरामद हुए थे। कबाड़ी रामदेव साहू ने लिखित बयान दिया था कि यह सामान चेयरमैन के पुत्र अनूप यादव और कल्लू ने बेचा है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चेयरमैन के पुत्र अनूप यादव समेत तीन के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।