{"_id":"6500c525bc4609c94b1d075b5a7e55ad","slug":"report-against-farmers-congress-broke-out-picketing-and-warned-of-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर रिपोर्ट, कांग्रेसी भड़के, धरना और आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर रिपोर्ट, कांग्रेसी भड़के, धरना और आंदोलन की चेतावनी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को अतर्रा में खाद के लिए सड़क जाम करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और दर्ज रिपोर्ट पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया है। गिरफ्तार किसानों की रिहाई और दर्ज की गई रिपोर्ट वापस न लेने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर, किसान यूनियन ने भी इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने यहां उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि शांतिपूर्वक खाद की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दो किसानों को गिरफ्तार कर एक सैकड़ा किसानों के खिलाफ 7 क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह लोकतंत्र विरोधी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किसानों की रिहाई और समस्याओं का निराकरण न होने पर तहसील में धरना की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों की अगुवाई कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र और सचिव पंकज मिश्र ने की।
विज्ञापन
जगदीश विक्की, अरुण उपाध्याय, सुनीलदत्त पांडेय, ललित खेंगर, बाबादीन, लखन उपाध्याय, राजनारायण मिश्र, रमेश साहू, राजाराम गौतम, भूपेंद्र गौतम, प्रांशु सोनी, मोहम्मद नसीम, मनीष रैकवार, योगेंद्र साहू, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय व मंडल महासचिव ध्रुव सिंह तोमर ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।