फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Repeated cold, cough with breathlessness can be asthma

Banda News: बार-बार सर्दी, खांसी के साथ सांस फूले तो हो सकता है अस्थमा

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Repeated cold, cough with breathlessness can be asthma
बांदा। मौसम बदलने के साथ ही अस्थमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 में से 25 मरीजों में अस्थमा के लक्षण बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही से अस्थमा रोगियों की जान पर बन सकती है। वायरल इंफेक्शन, बार-बार सर्दी, बुखार और खांसी आए तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। यह मर्ज एलर्जी के मरीजों को ज्यादा प्रभावित करता है।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व अस्थमा दिवस है। अस्थमा का प्रकोप मौसम के बदलने पर बढ़ता है। यह बीमारी मरीज के लिए काफी परेशानी बढ़ाती है। मौसम बदलने के साथ ही अस्थमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। कुछ दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी में अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में बदलाव, प्रदूषण, एलर्जी, धू्म्रपान, धूल और धुएं के संपर्क में आने से अस्थमा के मरीजों को खतरा ज्यादा बढ़ता है। इसके अलावा घर में धूल और पालतू जानवरों से एलर्जी के कारण भी अस्थमा रोग का खतरा बढ़ जाता है। वर्तमान समय में जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में 100 लोगों की ओपीडी में 25 मरीजों को अस्थमा की शिकायत पाई जा रही है। इसके अलावा वायरल इंफेक्शन के कारण बार-बार सर्दी, बुखार और खांसी आने से भी इसका खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

---------------
अस्थमा होने के प्रमुख कारण-
----------
खान-पान का सही न होना, खराब दिनचर्या होना, अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति नाक से सही प्रकार से सांस नहीं ले पाता और मुंह से सांस लेता है।
----------
अस्थमा के लक्षण-
---------------
सांस फूलना, सांस लेने में कठिनाई होना, सीने में दर्द, खांसी, सांस लेने में घरघराहट की आवाज आना, मुंह से सांस लेना, सांस का तेज चलना।
---------
अस्थमा से बचाव
---------------
अस्थमा रोग से बचाव के लिए बदलते मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें, धूल और धुआं से खुद को बचाएं। दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करें। अस्थमा की शिकायत होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
यह एलर्जी का मर्ज है। बदलते मौसम में इस असर बढ़ जाता है। वायरल इंफेक्शन के दौरान बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार आने पर अस्थमा की शिकायत हो सकती है। इसका इलाज है। दवाओं से यह ठीक हो जाता है।
डॉ. ह्दयेश पटेल
फिजीशियन, जिला अस्पताल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed