फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Relief from Hindi, entangled in maths

हिंदी से राहत, गणित में उलझे

Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Relief from Hindi, entangled in maths
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में रविवार (8 अगस्त) को हिंदी, गणित समेत अन्य विषयों की विषयवार प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा हुई। बहुविकल्पीय पद्धति पर आधारित परीक्षा में गणित विषय के अभ्यर्थियों को खासा गुणा-भाग करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर शीट भरने में परीक्षार्थियों को दो घंटे भी कम पड़ गए। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों में मंडल के अभ्यर्थी शामिल हुए। यहां कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। टीजीटी कराने के लिए पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

टीजीटी में पहली पाली में 1442 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा हुई। इस पाली में 1205 ने परीक्षा दी। 237 गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 1605 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 1380 ने परीक्षा दी, जबकि 225 अनुपस्थित रहे। दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा दी। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज में टीजीटी में हिंदी, गणित समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई।
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रणाली पर आधारित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि उत्तरशीट ट्रेजरी में जमा कराई गईं हैं। किसी सेंटर से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
सवाल हल करने में लगा ज्यादा समय
शहर के अजय ने बताया कि दो घंटे में सभी प्रश्नपत्र करने थे। बहुविकल्पीय आधारित प्रश्नों के उत्तर देने में कई बार समस्या हुई। गणित के सवाल हल करने में समय ज्यादा लगा। हालांकि, सभी प्रश्न किए हैं।

अतर्रा के भारत भूषण ने बताया कि सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है। ज्यादातर प्रश्न कोर्स से ही थे। उत्तरशीट भरने में काफी समय लगा। हालांकि, प्रश्न सभी किए हैं। रिजल्ट बेहतर आ जाए तो बात बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed