फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Relief from heat due to heavy rains, trouble due to waterlogging

Banda News: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to heavy rains, trouble due to waterlogging
बांदा/गिरवां। मानसून की पहली झमाझम बारिश से जहां लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की वहीं नाला नालियों के उफनाने से कई मोहल्लों व निचली बस्तियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन


मानसून ने बुंदेलखंड में दस्तक दे दी है। रविवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 35 मिनट में 22 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से जहां लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं शहर के नुनिया मोहाल, बंगालीपुरा, लोहिया पुल, खुटला, बलखंडी नाका, कंचन पुरवा, सर्वोदय नगर, बिजली खेड़ा नहर पुलिया के पास आदि में नाला नालियों की सफाई न होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। घंटों आवागमन अवरूद्ध रहा।
विज्ञापन


उधर, गिरवां में मुख्य ब्रांच से निकली नाली के चोक होने से बारिश का पानी सेंट्रल बैक, एटीएम व बस स्टाप की दुकानों में घुस गया। दुकानदार बिहारी लाल, धर्म प्रकाश, राजोल कुमार, दीप द्विवेदी, प्रदीप कुमार, रिजवान आदि ने बताया कि यहां का पानी नहर में जाता था लेकिन नहर को जाने वाली नाली/पाइप चोक पड़ा है। इससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed