{"_id":"5806656e4f1c1bf36e702b77","slug":"regional-volleyball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम और सहारनपुर मंडल टीमों के बीच मुकाबला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय स्तर वालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन 11 मंडलों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन बालिका वर्ग में 22 व बालक वर्ग में 20 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। आदर्श बजरंग इंटर कालेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में 18 मंडल समेत कई स्पोर्ट्स कालेजों की लगभग 80 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
संयुक्त विकास आयुक्त एसके मिश्रा, उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी व संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी, डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुुरुआत कराई। आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रमेश पाल (बड़ोखर खुर्द) की टीम ने दिवारी का प्रदर्शन किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में चित्रकूटधाम मंडल ने सहारनपुर को, आगरा ने मुरादाबाद, बीबीएस स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने गोरखपुर मंडल, बनारस ने मिर्जापुर, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने बरेली मंडल, इलाहाबाद ने मेरठ मंडल, लखनऊ ने कानपुर, चित्रकूटधाम ने आजमगढ़, गोरखपुर ने देवी पाटन और इलाहाबाद मंडल ने झांसी मंडल टीम को पराजित किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने बरेली मंडल, बनारस मंडल ने सहारनपुर, इलाहाबाद ने मिर्जापुर, गोरखपुर ने बस्ती, लखनऊ ने आगरा, झांसी ने आजमगढ़, मुरादाबाद ने फैजाबाद, लखनऊ ने चित्रकूटधाम, देवीपाटन ने गोरखपुर और अलीगढ़ मंडल ने फैजाबाद मंडल को हराया। मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने आयोजन को जिले के लिए गौरवशाली बताया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद जैन, डायट प्राचार्य आदर्श त्रिपाठी, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, हरिभजन गुप्ता, राजेश गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, लवलेश सिंह, प्रभाकर अवस्थी, देवव्रत पांडेय, पतिराखन सिंह, रणवीर सिंह, शिव कुमार गुप्ता, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन देशराज सिंह ने किया। मंगल प्रसाद, दिनेश प्रसाद, रमेशचंद्र, सबल सिंह व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन