{"_id":"620401348a01c100543ba09d","slug":"redressal-of-complaints-of-code-of-conduct-in-100-minutes-banda-news-knp679759854","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता की शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता की शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण
विज्ञापन
Redressal of complaints of code of conduct in 100 minutes
- फोटो : BANDA
बांदा। आचार संहिता संबंधी शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में होगा। सभी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, कार्यकर्ता और उनके समर्थक आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। उल्लंघन संबंधी शिकायत फोन पर या वीडियो के जरिये भी की जा सकती है। यह बात निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नियुक्त प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में प्रमुख दल का कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा। अलबत्ता उनके प्रतिनिधियों ने ही उपस्थिति की रस्म अदा की। बांदा विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक हर्षदीप श्रीराम कांबले ने कहा कि राजनीतिक दल आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करें। कोई भी शिकायत हो तो सीधे प्रेक्षकों के मोबाइल नंबरों या कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं। वीडियो बनाकर भी भेज सकते हैं। पुलिस प्रेक्षक
उज्जवल भौमिक ने कहा कि पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शांतिपूर्ण मतदान हम सब की जिम्मेदारी है। बताया कि अब तक जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं। व्यय प्रेक्षक राणेंडू सरकार ने कहा कि प्रत्याशी प्रत्येक व्यय को रजिस्टर में अंकित जरूर करें। बताया कि 11, 16 और 21 फरवरी को कलक्ट्रेट सभागार में चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लेखा का मिलान होगा।
विज्ञापन
तिंदवारी क्षेत्र के प्रेक्षक संजीव कुमार ने कहा कि सी-विजिल एप पर किसी भी प्रकार की शिकायत व वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। विधानसभावार उड़नदस्ते बनाए गए हैं। ये तत्काल रिस्पांस देते हैं। मौके पर जाकर जांच के बाद रिपोर्ट आरओ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग को भेजते हैं।
शिकायत का निस्तारण 100 मिनट में अनिवार्य रूप से किया जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुराग पटेल ने प्रेक्षकों के निर्देशों का पालन करने का सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।