फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   recovery to farmer

बकाएदार किसानों की जमीनें होंगी नीलाम

Thu, 20 Jun 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
recovery to farmer
सहकारी ग्राम विकास बैंक के बकाएदारों से वसूली की बांदा में मंडलस्तरीय समीक्षा करते अपर आयुक्त/अ? - फोटो : BANDA
फोटो 20 बीएनडी पी 9 : सहकारी ग्राम विकास बैंक के बकाएदारों से वसूली की बांदा में मंडलस्तरीय समीक्षा करते अपर आयुक्त/अपर निबंधक विनय कुमार मिश्र।
विज्ञापन

बकाएदार किसानों की गिरफ्तारी और नीलामी शुरू
शासन के निर्देश पर ग्राम विकास बैंक ने चलाया अभियान, जून में 7 करोड़ और जुलाई में 4 करोड़ वसूलेंगे
बैंकवार टीमें गठित, सहायक आयुक्त ने की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड से कर्ज लेने वाले बुंदेलखंड के 170 किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही। शासन के निर्देश पर बैंक इस माह (जून) में किसानों से सात करोड़ और अगले माह जुलाई में चार करोड़ वसूलने में जुट गया है। किसानों की भूमि नीलामी और आरसी जारी करके उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। टीमें किसानों के उत्पीड़न की कार्रवाई भी करेंगी। चित्रकूटधाम मंडल के 2341 किसानों पर ग्राम्य विकास बैंक का 60 करोड़ 30 लाख 63 हजार रुपये बकाया है। नीलामी और गिरफ्तारी से भय से किसानों ने पैसा जमा करना शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के कानपुर और चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी तथा अपर आयुक्त/अपर निबंधक (सहकारिता) ने यहां आकर संयुक्त निबंधक सहकारिता कार्यालय में वसूली की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रदेश सचिव (सहकारिता) ने लखनऊ में आयोजित बैठक में वसूली लक्ष्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में इस माह जून में सात करोड़ और अगले माह जुलाई में चार करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य है। इसके लिए बैंक की ब्रांचवार वसूली लक्ष्य आवंटित करके बकाएदार किसानों की भूमि नीलामी और बड़े बकाएदारों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए बैंक और सहकारिता विभाग के अधिकारी आपसी सहयोग से ब्रांचवार टीमें बनाकर गिरफ्तारी अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में एक लाख रुपये से अधिक बकाएदारों की संख्या 2341 है। इन पर कुल 60 करोड़ 30 लाख 63 हजार रुपये बकाया है। समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय सहित प्रबंधक जीएस द्विवेदी (बांदा), रिजवान अंसारी (हमीरपुर), राम प्रसाद पटेल (चित्रकूट), अजय प्रताप सिंह (महोबा), कुलदीप कुमार (मौदहा), अनूप कुमार सचान (नरैनी), राजेश कुमार आर्या (कुलपहाड़) और सरफराज नवाज (राठ) सहित सभी ब्रांचों के वरिष्ठ/शाखा प्रबंधक और एडीसीओ तथा विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
एकमुश्त समाधान योजना में 4014 चयनित
बांदा। सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड अपर आयुक्त विनय कुमार मिश्र ने बताया कि बकाएदार किसानों के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में एकमुश्त समाधान योजना के तहत कुल 4014 बकाएदार चयनित किए गए हैं। इनको ब्याज पर छूट दी जा रही है। चेतावनी दी कि बकाएदार इस योजना का लाभ उठाएं, वरना उनके खिलाफ उत्पीड़क कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
बांदा के 19 किसानों पर आरसी जारी
बांदा। सरकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड ने जनपद के 19 किसानों की आरसी जारी की है। इन पर कुल 93 लाख 25 हजार 447 रुपये बकाया हैं। बांदा सदर तहसील ब्रांच में 9 किसानों पर 45 लाख 49 हजार 212 रुपये और पैलानी तहसील ब्रांच में 10 किसानों पर 47 लाख 76 हजार 238 रुपये बकाया हैं। सदर तहसील में जिन बकाएदारों की आरसी जारी हुई है उनमें सूर्यभान सिंह (भाथा), मइयादीन कुलकुम्हारी, राम सिंह (बड़ोखर खुर्द), शिवविजय (महुई), संतोष कुमार व अवधेश कुमार (जमालपुर), गायत्री देवी (तिंदवारी), पुरुषोत्तम सिंह (पचनेही) और शिवबालक (पिपरगवां) शामिल हैं। पैलानी तहसील में लाखन सिंह (लसड़ा), फैजुद्दीन (सबादा), सुनील कुमार (गड़रिया), दलवीर सिंह (अमलोर), छोटेलाल (जसपुरा), गुधिया देवी (गड़ौला), हाकिम सिंह (नांदादेव), श्यामलाल (इछावर), रामरुचि (अतरहट) और नवल किशोर (पलरा) शामिल है। ब्यूरो
इनसेट...
कर्ज माफ न होने से खफा हैं किसान
बांदा। कर्जमाफी की उम्मीदें बांधे सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के बकाएदार किसानों पर प्रदेश सरकार ने रहम नहीं खाया। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जदारों किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ हो गए, लेकिन सहकारी बैंक को इससे वंचित रखा गया। सरकार के इस रुख पर बुंदेलखंड में किसान खफा हैं। किसान संगठन मुख्यमंत्री सहित शासन को ज्ञापन भेजकर विरोध जता चुके हैं। आंदोलन की चेतावनी भी दी है। लेकिन इन सबका प्रदेश सरकार पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ब्यूरो

इनसेट...
जालौन की भी नोटिस जारी, वारिसों से होगी वसूली
बांदा। बृहस्पतिवार को जालौन जिले के बकाएदारों की भूमि नीलामी सूची/घोषणा जारी कर दी गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जालौन (उरई) द्वारा प्रकाशित बकाएदारों की सूची में 26 नाम दर्ज हैं। इनमें अधिकांश किसान हैं। इन पर कुल 64 लाख 17 हजार 819 रुपये बकाया बताया गया है। इन किसानों की भूमि की नीलामी पांच जुलाई से शुरू होगी। 10 जुलाई तक चलेगी। नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि बंधककर्ता (बकाएदार) की मृत्यु हो चुकी हो तो उसके वारिस/वारिसों को मिली भूमि नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed