फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rebellion for water, jam on two squares

पानी के लिए फिर हंगामा, दो चौराहों पर जाम

Sun, 12 May 2019 11:51 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 12 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rebellion for water, jam on two squares
राहगीरों के साथ भिड़ीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

मंडल मुख्यालय में पेयजल संकट के विरोध में जनाक्रोश थम नहीं रहा। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पानी के लिए हंगामे हुए। आधा दर्जन मोहल्लों के उपभोक्ताओं ने महेश्वरी देवी  और बाकरगंज चौराहे पर घंटों जाम लगाया। यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। जल संस्थान अधिकारियों का कहीं अता-पता नहीं रहा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन भी रोक लिया। लगभग दो घंटे के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों चौराहों से जाम खत्म कराकर यातायात बहाल कराया। 

विज्ञापन


मंडल मुख्यालय के अधिकांश इलाके कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी का संकट उपभोक्ता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। रोजाना शहर में हंगामें हो रहे हैं। उधर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मेन राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने की लगातार रट लगाए हुए हैं। शनिवार को बलखंडी नाका चौराहे पर उपभोक्ताओं ने जाम लगाकर हंगामा किया था। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें शीघ्र पानी आपूर्ति सामान्य करने का भरोसा दिलाकर शांत किया था। लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध महेश्वरी देवी चौराहे और यहां से चंद कदम दूर बाकरगंज चौराहे पर कई मोहल्लों के बाशिंदों ने सड़क अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। इस बीच वहां से निकल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह के वाहन को भी रास्ता नहीं मिला। जिलाध्यक्ष जाम लगाए लोगों के बीच आ गए और शीघ्र पेयजल संकट दूर कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन खफा उपभोक्ता शांत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों चौराहों की चारों सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। देर तक हंगामें के बाद भी जल संस्थान का कोई अभियंता यहां नहीं आया। न ही प्रशासन का कोई अधिकारी झांकने आया। काफी देर बाद बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने गुस्साए उपभोक्ताओं को बमुश्किल समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed