फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Real brothers were attacked with sticks and sticks, both serious

Banda News: सगे भाइयों पर किया सब्बल और डंडे से हमला, दोनों गंभीर

Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Real brothers were attacked with sticks and sticks, both serious

विज्ञापन

बांदा। दबंग खानदानियों ने दो सगे भाइयों को सब्बल और डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर देहात कोतवाली में दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में रितुरंजन द्विवेदी (28) शनिवार को सुबह 11 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था तभी उसके दो चाचा व दो चचेरे भाई सब्बल और डंडा लेकर आए उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसने हमले की सूचना अपने दो अन्य भाइयों को मोबाइल से दी। बाद में वहां पहुंचा दोनों भाइयों को हमलावरों ने खदेड़ लिया। इनमें एक भाई जितेंद्र (34) को भी हमलावरों ने घेरकर पीट डाला। परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मारपीट में बचे भाई पवन द्विवेदी ने बताया कि उसके चाचा उनसे ईष्या रखते हैं। उनकी खेती-पाती और संपन्नता को देखकर जलते हैं। कई बार वह ऐसी घटनाएं कर चुके हैं। छह माह पहले गांव में पंचायत भी हो चुकी है। जिसमें एक-दूसरे से मतलब गरज न रखने की बात तय हुई थी। लेकिन वह किसी न किसी बहाने उन पर हमला कर मारपीट करते हैं। पवन ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed