फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   RCB beat Hthura won the Challenge Cup hero, Amit 'Man of the Series'

आरसीबी ने हथौरा को हराकर जीता हीरो चैलेंज कप, अमित ‘मैन ऑफ द सीरीज’

Wed, 21 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
RCB beat Hthura won the Challenge Cup hero, Amit 'Man of the Series'

फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने हथौरा इलेविन को पराजित कर हीरो चैलेंज कप जीत लिया। अमित ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और आशुतोष ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किए गए। दोनों टीमों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


रायफल क्लब मैदान पर मंगलवार को हथौरा टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 104 रनों का लक्ष्य रखा। आशुतोष ने 31 रन बनाए। आरसीबी गेंदबाज सादिक ने तीन  विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम ने अंतिम ओवर में एक विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज शालू ने 20 रनों का योगदान दिया। हथौरा के गेंदबाज वाहिद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। ईदगाह व जामा मसजिद मुतवल्ली अधिवक्ता डॉ. शेख सादी जमां के हाथों विजेता टीम को 15,000 और हीरो मोटो कार्प के गौरव ने 7500 रुपये पुरस्कार दिया। बेस्ट बल्लेबाज शानू, बॉलर वाहिद और बेस्ट अनुशासित टीम का खिताब स्टूडेंट क्लब के कप्तान अबरार को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल क्लब कमेटी ने श्रीराम सिटी फाइनेंस यूनियन शाखा प्रबंधक नवीन को बेस्ट प्रायोजक घोषित किया गया। अंपायर नवीन विश्वकर्मा, कुतैबा जमां, रैफरी राजेंद्र अवस्थी, शोएब भाई, फीजियोथेरेपिस्ट डॉ.शरीफ, कमेंट्रेटर महेश, साहिल, राज गुप्ता, शिवा अवस्थी और स्कोरर शिवबहादुर व सीनू रहे।


इस अवसर पर सीओ सिटी विनोद सिंह, सपा नेता हसनुद्दीन सिद्दीकी, मैच इस्पांसर बीडीएच के प्रोपाइटर दानिश सईद, कलेक्ट्रट अधीक्षक सईद अहमद, राजेंद्र अवस्थी, शोएब रिजवी, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed