{"_id":"118fe8f1d14f64e1673d61413a00c929","slug":"rashmi-and-rajesh-champion-in-boxing-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग प्रतियोगिता में रश्मि और राजेश चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग प्रतियोगिता में रश्मि और राजेश चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में बजरंग इंटर
कालेज के राजेश और जीजीआईसी की रश्मि अव्वल रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने
वालों को पुरस्कृत किया गया।
डीआर पब्लिक स्कूल, कालूकुआं में शनिवार को बाक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस हिफजुर्रमान ने किया। प्रधानाचार्य आकांक्षा अरजरिया ने खिलाड़ियों से परिचय कराया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती व स्वागत गीत गाया। सीनियर वर्ग में 60 से 64 किलोग्राम भार वर्ग में बजरंग इंटर कालेज के राजेश कुमार वर्मा प्रथम रहे।
डीआर पब्लिक स्कूल के जगदीप सिंह को दूसरा व राहुल यादव को तीसरा स्थान मिला। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में डीआर के प्रद्युम्न सिंह प्रथम, ज्ञानेंद्र कबीर द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में आदर्श शिक्षा निकेतन के शैलेंद्र प्रथम व डीआर स्कूल के दीपक गुप्ता द्वितीय रहे।
सब जूनियर वर्ग 20 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में जीआईसी के अंशू सिंह प्रथम, डीआर के नित्यांचल सिंह द्वितीय रहे। 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में डीआर के छात्र अभिषेक सविता प्रथम, अभिजीत गोस्वामी द्वितीय रहे। 32-34 किलोग्राम में सेंटमेरीज स्कूल के हर्ष सिंह प्रथम व डीआर पब्लिक स्कूल के प्रज्जवल यादव दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका सीनियर वर्ग में 41 किलोग्राम में जीजीआईसी कमासिन की पूनम सविता प्रथम व डीआर से सुधा सविता दूसरे स्थान पर रहीं। 60 किलोग्राम भार में कमासिन की रश्मि प्रथम व शोभा वर्मा द्वितीय रहीं।
जूनियर बालिका वर्ग में 38-41 किलोग्राम भार वर्ग में डीआर की संगीता प्रथम, कमला द्वितीय तथा 46 किलोग्राम में प्रीती साहू प्रथम व परिणिति अरजरिया दूसरे व मणि तीसरे स्थान पर रहीं। 44 किलोग्राम में रीता प्रथम, कीर्ति द्वितीय रहीं। 48-50 किलोग्राम में संगीता देवी प्रथम व वर्तिका दूसरे स्थान पर रही।