{"_id":"5e8cabfd8ebc3e6fd22b3500","slug":"rape-banda-news-knp5541761159","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से ग्राम प्रधान के बेटे ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से ग्राम प्रधान के बेटे ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में माता-पिता के साथ खेत में फसल काटने गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ रविवार को महिला ग्राम प्रधान के विवाहित पुत्र ने तमंचे के बल पर खेत में दबोचकर दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फिलहाल छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि जांच में अगर दुष्कर्म करने की बात सामने आती है तो धारा बढ़ाई जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी और 16 वर्षीय बेटी के साथ रविवार (5 अप्रैल) को वह बटाई के खेत में फसल काटने गया था। दिन में करीब 11 बजे वह और उसकी पत्नी घर लौट आए, जबकि पुत्री खेत में शौच के लिए चली गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो वह उसकी तलाश में गया।
खेत में उसकी पुत्री रोती हुई मिली और बताया कि गांव के युवक ने तमंचा दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। आरोपी युवक की मां ग्राम प्रधान हैं। कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। दुष्कर्म का आरोप सही मिला तो धारा बढ़ाई जाएगी। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।